Home कोरबा कुसमुंडा KNR कंपनी में फिर हादसा, मिट्टी डंपिंग के दौरान पलटा भारी...

कुसमुंडा KNR कंपनी में फिर हादसा, मिट्टी डंपिंग के दौरान पलटा भारी डंपर

8
0

गुरदीप सिंह/कोरबा। SECL के कुसमुंडा क्षेत्र में नियोजित KNR कंपनी में भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। डंपिंग के दौरान कंपनी का एक भारी डंपर पलटकर नीचे जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे बरपाली खोडरी फेस में मिट्टी अनलोड कर रही 100 टन वजनी डंफर अचानक स्लाइड हुई और सीधे नीचे जा गिरी। इस दौरान चालक वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई हालांकि इस दौरान उसे चोट भी लगी। जिसे अस्पताल ले जाया गया हैं।

खदान में भारी वाहन, आसपास काम करते कर्मचारी और हर पल जान का जोखिम! आखिर कोयला उत्पादन की दौड़ में श्रमिकों की सुरक्षा कितनी महफूज है? कोरबा के SECL कुसमुंडा क्षेत्र में नियोजित KNR कंपनी में डंपिंग के दौरान एक भारी डंपर पलटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here