बैंकिंग सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
ग्राम बंधी में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों को बैंक खातों में आधार सीडिंग कराने, प्रधानमंत्री की बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री जनधन योजना के खातों तथा विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आवश्यक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान के प्रति किया जागरूक
शिविर में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान के तहत लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि जिन बैंक खातों में पिछले 10 वर्षों या उससे अधिक समय से लेनदेन नहीं हुआ है, उनसे संबंधित जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार अपने अधिकार का दावा किया जा सकता है।
इस पहल के माध्यम से खाताधारकों को अपनी जमा पूंजी के प्रति जागरूक करने तथा निष्क्रिय खातों से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
शिविर में अग्रणी बैंक के एलडीएम आर.एस. बघेल, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, समर्पित संस्था के ब्लॉक बीसी राजेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के बीसी दीपक कश्यप तथा भारतीय स्टेट बैंक के बीसी विवेक साहू उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत के हितग्राहियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, बीमा योजनाओं और अपनी जमा राशि से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।







