भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश से बचाने के लिए ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया. जायद-II, UAE के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है. यह सम्मान उड़ान के दौरान हुई गंभीर घटना में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिला है. इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले भी लगाया.
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने फ्लाई दुबई के हीरो पायलट स्मित माछर से मुलाकात की. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस घटना में शामिल क्रू सदस्यों को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया. यह सम्मान उनकी बहादुरी और आपातकालीन स्थिति के दौरान अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की रक्षा करने के लिए दिया गया है.







