Home चर्चा में भखारा के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में स्ट्रीट लाइटें पूर्णतः बंद, शाम...

भखारा के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में स्ट्रीट लाइटें पूर्णतः बंद, शाम होते ही छा रहा अंधेरा

14
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
भखारा नगर पंचायत के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में स्ट्रीट लाइटों के पूरी तरह बंद होने से खेल परिसर में शाम के समय अंधेरा छाया रहता है। स्टेडियम में खिलाड़ियों और युवाओं की खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त रोशनी नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेडियम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक खेल परिसर में प्रकाश व्यवस्था का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। लेकिन यहां लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है,इससे खिलाड़ियों की आवाजाही, अभ्यास एवं अन्य गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद, अंधेरे में रहने को मजबूर है खिलाड़ी
 नगर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में लगी स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं,इसके चलते शाम होते ही पूरा स्टेडियम अंधेरे में डूब जाता है। स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था ठप होने से खिलाड़ियों, युवाओं व शाम को टहलने वाले बुजुर्गों एवं खेल प्रेमियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेडियम का उपयोग खेल गतिविधियों और शारीरिक अभ्यास के लिए किया जाता है, लेकिन रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत होती है। वहीं, परिसर में अंधेरा रहने से आवागमन और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों का कहना है कि स्टेडियम में लाखों रुपये की सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ उनकी देखरेख और नियमित रखरखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। प्रकाश व्यवस्था बंद रहने से स्टेडियम की उपयोगिता प्रभावित हो रही है।
नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम की सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कर चालू कराया जाए, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और स्टेडियम को अंधेरे से कब मुक्ति मिलती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here