Home चर्चा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में शामिल हुए गोविंद साहू और पहुंचाया...

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में शामिल हुए गोविंद साहू और पहुंचाया कैबिनेट मंत्री आदरणीय खुशवंत गुरु जी का संदेश

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग (जरोद ) 31-10-2026 की चांदनी रात में ग्राम पंचायत जरोद के धान मंडी मैदान में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए प्रतिभावान कलाकार छत्तीसगढ़ के माटी की सुगंध को विभिन्न विधा सुआ करमा पंथी दरिया जैसे अनेक माध्यमों से लगभग 5000 ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किये, हमारे आने वाले पीढ़ी को संस्कृति एवं वैभवशाली परंपरा का हस्तांतरण में योगदान दिए,

इस भावपूर्ण एवं उत्साह से भरे हुए कार्यक्रम में अध्यक्षता ( अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज भानसोज )गोविंद साहू बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए, उक्त कार्यक्रम में आरंग क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे परंतु उनका अहिवारा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय डोमन लाल जी के मिट्टी कार्यक्रम में जाना हुआ, इसलिए वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए, उनकी अनुपस्थिति में गोविंद साहू जी विधायक प्रतिनिधि बनकर उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए और सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा पेयजल समस्या के लिए टंकी निर्माण, सीसी रोड एवं लाइट की मांग की गई, मंत्री जी से चर्चा के पश्चात गोविंद साहू ने सभी कार्य के लिए मंच से ही मंत्री जी की सहमति ग्रामीणों के समक्ष बताई, और कहां आदरणीय कैबिनेट मंत्री जी ने आप सभी की बातों को स्वीकार करते हुए तत्काल इस पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, आरंग जनपद सभापति संजय चेलक, मंडी अध्यक्ष संतोष चंद्राकर भी शामिल हुए,ग्राम के सरपंच लहरी जी पूर्व सरपंच प्रेम साहू जी, दाऊ सिंटू चंद्राकर, पूर्व सरपंच अश्वनी साहू,उप सरपंच खिलावन साहू, भाजपा नेता भिषम साहू, युवा मोर्चा के राहुल साहू, भाजपा कार्यकर्ता आयोजन समिति के सभी सम्माननीय सदस्य और हजारों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांव के प्रतिनिधि भी शामिल हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here