Home चर्चा में स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी का शैक्षणिक भ्रमण : रामगढ़ की ऐतिहासिक पहाड़ी गुफा...

स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी का शैक्षणिक भ्रमण : रामगढ़ की ऐतिहासिक पहाड़ी गुफा की सैर पर निकलेगे छात्र

9
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
दिनांक 1″11’26 दिन रविवार सुबह पांच बजे  रतनपुर से शिक्षा के साथ मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से *स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी के तत्वावधान में आज सुबह 5 बजे एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण में लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं और लाइब्रेरी स्टॉफ शामिल हुए।  रामगढ़ की ऐतिहासिक पहाड़ी सीता बेगरा और जोगी मारा गुफा, जहाँ मान्यता है कि भगवान श्रीराम और माता सीता ने वनवास काल के दौरान कुछ दिन व्यतीत किए थे।
स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी प्रबंधन ने बताया कि साल भर किताबों में लगे रहने वाले विद्यार्थियों के लिए साल में एक बार इस तरह का पिकनिक सह शैक्षणिक टूर आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि छात्र केवल पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रकृति, इतिहास और संस्कृति से जुड़कर जनरल नॉलेज और व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें।
रामगढ़ गुफा की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक शिलालेख और रामायण कालीन कथाएं छात्रों के लिए प्रेरणादायी और सीखने लायक रहीं। छात्रों ने वहां के इतिहास, भूगोल और पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे l
भ्रमण को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने इसे शैक्षणिक माहौल में एक यादगार अनुभव  के तौर  पर  देख रहे.
लाइब्रेरी संचालक  दीना तिवारी और शंसाक शुक्ला ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्रों में टीम भावना, अनुशासन और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है, जो भविष्य में CGPSC प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक होंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here