Home चर्चा में दंतेवाड़ा बारसूर-जगदलपुर रोड समेत जिले की सभी सड़कें जर्जर, जनप्रतिनिधि मौन*

दंतेवाड़ा बारसूर-जगदलपुर रोड समेत जिले की सभी सड़कें जर्जर, जनप्रतिनिधि मौन*

6
0

रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से जगदलपुर तक की मुख्य सड़क समेत पूरे जिले के आवागमन के सभी रोडों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बाइक हो, स्कॉर्पियो हो, कमांडर हो या 10 चक्का बड़ी गाड़ी – सभी को हर वक्त एक्सीडेंट का डर लगा रहता है। धूल-मिट्टी से भी जनता परेशान है, हर रोज छोटे-छोटे हादसे हो रहे हैं।

चाहे गांव-गली की रोड हो, PMGSY की सड़क हो या नेशनल हाईवे, सभी जगह यही हाल है। सरकार केवल दिखावा करती है, बड़े-बड़े वादे फेल हैं।

सबसे दुख की बात ये है कि सभी लोकल जनप्रतिनिधियों को इस बारे में मालूम है, लेकिन खुद की सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं।

इस पर सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष गीदम, जितेन्द्र कुमार वेट्टी ने कहा – “जनता रोज जान जोखिम में डालकर सफर कर रही है। अगर जनप्रतिनिधि नहीं बोलेंगे तो सर्व समाज बोलेगा। सरकार को तुरंत दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड समेत सभी सड़कों की मरम्मत करनी होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here