Home कोरबा दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी झा और विकास झा ने...

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी झा और विकास झा ने दी शुभकामनाएं

2
0

बांकीमोंगरा। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने प्रदेशवासियों सहित क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कामना की कि दीपों का पर्व दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे। वहीं छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की मंगलकामना की।

उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा छठ महापर्व हमें आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। ये दोनों पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

श्रीमती सोनी विकास झा एवं विकास झा ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here