संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी के विरुद्ध धारा 64 (2) (m), 69 बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश बरेठ (23 वर्ष) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 550/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पीड़िता से पूर्व परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन अनाचार किया।
विवेचना दौरान आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किए जाने एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं महिला आरक्षक रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।







