Home चर्चा में रतनपुर प्रेस क्लब में एकता की मिसाल — पांचों पदों पर निर्विरोध...

रतनपुर प्रेस क्लब में एकता की मिसाल — पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी घोषित

10
0

विमल सोनी/रतनपुर। रतनपुर प्रेस क्लब 2026-27 का चुनाव मंगलवार को स्थानीय रतनपुर रेस्ट हाउस में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मनोज यादव के समक्ष पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

सुबह 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए रवि ठाकुर, उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश मांडवा, सचिव पद के लिए संतोष सोनी, सहसचिव पद के लिए उमाशंकर साहू और कोषाध्यक्ष पद के लिए ताहिर अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पांचों ही पदों पर किसी अन्य सदस्य का नामांकन नहीं आने के कारण चुनाव अधिकारी मनोज यादव शिक्षक ने दोपहर 2 बजे सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
अध्यक्ष — रवि ठाकुर
उपाध्यक्ष — हरीश मांडवा
सचिव — संतोष सोनी
सहसचिव — उमाशंकर साहू
कोषाध्यक्ष — ताहिर अली

घोषणा होते ही रेस्ट हाउस में मौजूद सभी पत्रकारों ने तालियों के साथ नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि रतनपुर प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक है। सच की कलम ही देश का चौथा स्तंभ है। समाज, शहर और सच को सामने लाने के लिए पत्रकार हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हित, उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए निरंतर काम करेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब को और मजबूत बनाना तथा सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here