Home चर्चा में समोदा में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मना दीपावली मिलन समारोह,...

समोदा में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मना दीपावली मिलन समारोह, आत्मिक शुद्धता और सद्गुण अपनाने का दिया संदेश

6
0

समोदा :- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय वि.वि. समोदा सेवा केन्द्र में दीपावली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और आध्यात्मिक
वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मन को एकाग्र करने वाले शांति गीत ईश्वरीय गीतों के साथ हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए आरंग सेवा केन्द्र के संचालिका बी. के. लता बहन जी ने आध्यात्मिकता और मानवीय संस्कारों पर आधारित विचार रखे। उन्होंने कहा जैसे दीपावली के त्यौहार के पहले घरों की साफ सफाई करते हैं, वैसे ही अब हम अपने अंदर की बुराई को निकालें, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को निकाल कर अब अंतरात्मा में ज्ञान, पवित्रता और सद्गुणों को धारण करें। भाई दूज का रहस्य भी बताया। जैसे यमराज अपने बहन यमुना के घर जाकर अपनी बहन से आत्मिक प्यार आदान-प्रदान पवित्रता का लाज रखने को कहा, ऐसे ही हमें भी पालन करना होगा, तभी भाई दूज का सार्थक होगा। पिंकी बहन ने 4 दीपकों का रहस्य बताई – ① स्थूल दीपक ② कुल दीपक ③ मर्यादाओं का दीपक ④ आध्यात्मिक रहस्यों का दीपक

ग्रामीण अध्यक्ष देवनारायण साहू ने कहा – हर साल रावण मारते हैं लेकिन रावण मरता नहीं है। हमे अपने अंदर के काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को मारना होगा, तभी हम सच्चे दशहरा और दीपावली मना पायेंगे।

इस दीपावली मिलन समारोह में समोदा, चपरीद, कुसमुंद, तुलसी, सकरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को ईश्वरीय प्रसाद और दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here