Home चर्चा में आरंग में कांग्रेस की ‘जन चौपाल-संवाद’ सह ‘वोट बचाओ अभियान’ का आयोजन,...

आरंग में कांग्रेस की ‘जन चौपाल-संवाद’ सह ‘वोट बचाओ अभियान’ का आयोजन, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

6
0

आरंग:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आरंग शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड आरंग में ‘वोट बचाओ देश बचाओ अभियान एवं लोकतंत्र बचाव-संविधान बचाव’ के तहत एक विशाल मंडल स्तरीय जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और जनता से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीजेपी सरकार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी से आई सत्ता में: डॉ. डहरिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जनता के असली जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है।

डॉ. डहरिया ने कहा कि आज आरंग विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य और संरचनाएं दिखाई दे रही हैं, वे सभी कांग्रेस की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत और निर्मित किए गए थे। वर्तमान बीजेपी सरकार केवल उनका फीता काटकर लोकार्पण करने का काम कर रही है और विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगा जा रहा है।

बिजली बिलों की बढ़ोतरी और महंगाई से त्रस्त है आम जनता

पूर्व मंत्री ने सवाल उठाया कि जनता के जनादेश का दावा करने वाली बीजेपी सरकार की नीतियों से आज आम आदमी बेहद त्रस्त है। पिछले कुछ समय में बिजली बिलों में लगातार हुई बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के साथ लगातार धोखा कर रही है और चुनाव के दौरान किए गए अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर रही है।

दुकानों और राहगीरों को बांटे गए पोस्टर

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सहित कांग्रेस शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजारों में दुकानों और राहगीरों के पास जाकर पोस्टर बांटे और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, दीपक चंद्राकर, मंगलमूर्ति अग्रवाल, शरद गुप्ता जीतू, ईश्वर पटेल, समीर गोरी, सजल चंद्राकर, उपेंद्र साहू, तुलसी पटेल, दिलीप चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, देवेंद्र धृतलहरें, मुकेश लोधी, राकेश मिश्रा, चोवा जलक्षत्रि, भीम जलक्षत्रि, सलमा बेगम, बिजेंद्र लोधी, हेमा जलक्षत्रि, राजेश्वरी साहू, गौरीबाई देवांगन, भारती देवांगन, चम्मन कोसले, जय डहरिया, आचूं देवांगन, सादिक बेलीम, चमन जलक्षत्रि, डोमनलाल ध्रुव, मोरध्वज साहू, बलराम पाल, शेखर लोधी, सुनील बघेल, गोलू चंद्रहास साहू, राममोहन लोधी, सागर जोशी, आलोक चंद्राकर, सलमान खान, चंद्रहास साहू, राजू लोधी, कैलाश बंजारे, गणेशराम साहू, खेलावन राम, दयालुराम साहू, मनेश कंडरा और भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here