समोदा। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा तथा मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के नेतृत्व में आयोजित *‘वोट बचाओ – देश बचाओ – लोकतंत्र बचाओ’* कार्यक्रम के अंतर्गत समोदा मंडल में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समोदा मंडल के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वोट की गरिमा और स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्षरत रहेगी।

डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर आम जनता को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से समोदा मंडल के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
सभी कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि यह सरकार जो बनी है वह वोट चोरी से बनी और हम वोट चोरी रोकने के लिए घर-घर जाकर बताएंगे लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वाले लोगों को जनता जवाब देगी और आने वाले समय में वह चोरी नहीं होने देंगे
उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार तहरिया जी की उपस्थिति में समस्त कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन जी, मंडल प्रभारी आजूराम वंशे ,मोहन साहू जी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप वर्मा जी, पूर्व जोन अध्यक्ष शिव साहू जी, नंदकुमार साहू पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत समोदा घनश्याम साहू , शिवरतन साहू, गज्जू यादव,पार्षद देवेंद्र साहू, वैशालिनी साहू, ईश्वर साहू, पूनमचंद साहू, नारायण कुर्रे,इंदुकुर्रे, मनोज जोशी, पुखराज साहू, ख़ेमीचंद साहू, ज्ञानचंद साहू , चूरामन दास मानिकपुरी, तोमन साहू, नारायण साहू, होशराम साहू, राधेश्याम सेन, नेहरू साहू,नेहरू नामदेव ,मोती चक्रधारी, हरिचंद उमेश साहू, मुकेश साहू एवं सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी , एवं कांग्रेस के समस्त सम्माननीय कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।







