Home चर्चा में सिलघट नवीन सोसायटी में धान खरीदी प्रारंभ, जिला पंचायत सभापति पूजा राजू...

सिलघट नवीन सोसायटी में धान खरीदी प्रारंभ, जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

6
0

खिलेश साहू/धमतरी:- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम सिलघट नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में 15 नवंबर को धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समिति प्रबंधन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर तौल कांटा एवं धान की ढेरी का पूजन किया और धान खरीदी कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि पूजा राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। किसान पूरे वर्ष मेहनत कर धान की फसल तैयार करते हैं। ऐसे में धान खरीदी की शुरुआत उनके लिए खुशी और उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है।

इस अवसर पर सिलघट नवीन सोसायटी के अंतर्गत ग्राम सिलघट और सुपेला के किसान एवं समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राधिकृत अध्यक्ष पंकज सिन्हा,भखारा भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा सहित जनपद सदस्य डिगेश्वरी देवांगन,सिलघट सरपंच कृष्णा सोनकर, सुपेला सरपंच चेतन देवांगन,उपसरपंच जीवन सिन्हा, पुरषोत्तम सिन्हा, द्वारिका साहू सुपेला उपस्थित रहे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here