खिलेश साहू/धमतरी – परिक्षेत्रीय साहू समाज कोर्रा के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर 2026 को दीपावली मिलन समारोह, छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला का भव्य आयोजन परिक्षेत्रीय साहू सदन कोर्रा, तहसील भखारा, जिला धमतरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। समारोह में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेशराम साहू जी ने पारिवारिक संस्कार विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। परिवार में अच्छे संस्कार, आपसी प्रेम, सम्मान, अनुशासन एवं बड़ों के प्रति आदर की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को बचपन से ही नैतिक शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का महत्व समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कारवान परिवार से ही संस्कारवान समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। वर्तमान समय में परिवारों में संवाद, आपसी समझ एवं सामंजस्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में अन्य अतिथियों द्वारा भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता डॉ. नारायण साहू ने युवा प्रेरणा एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में विचार रखे। कामता प्रसाद साहू जी ने सामाजिक नियमावली के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सुशीला साहू जी ने युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं संत श्री शौधकर साहेब जी ने सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का संदेश दिया।

समारोह का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना भी रहा। छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देने तथा अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू समाज के संरक्षक नीलमणि साहू, अध्यक्ष नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष हेमलाल साहू, संगठन सचिव मुकेश कुमार साहू, सचिव गिरवर साहू, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती रेवती साहू, श्रीमती रेखा साहू सहित समाज के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, पारिवारिक एकता, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तीकरण एवं युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों के विकास का संदेश दिया गया।
अंत में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह ने सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल प्रस्तुत की।







