Home चर्चा में महिला के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार...

महिला के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार ; जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम जनता से मांगा सहयोग:

2
0

जांजगीर-चांपा:

जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में 12 नवंबर 2026 को दिनदहाड़े आपराधिक घटना सामने आई है। घर में अकेली रह रही एक महिला के घर में दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश जबरन घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपियों में से एक का नकाब खींच लिया, जिससे उसका चेहरा देख लिया। महिला ने आरोपी को पहचानने की बात भी कही है। महिला द्वारा बताए गए हुलिए और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कराया है।

पुलिस ने आम जनता से मांगा सहयोग
जांजगीर-चांपा पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान और मामले के खुलासे के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जारी किए गए स्केच में दर्शाए गए हुलिए का कोई व्यक्ति कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
थाना कोतवाली : 9907821111
पुलिस कंट्रोल रूम : 9479193199
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर स्वयं पूछताछ या सामना करने के बजाय सीधे पुलिस को सूचना दें।

आपकी एक छोटी-सी सूचना भी अपराधियों तक पहुंचने और इस घटना का खुलासा करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जनसहयोग से ही अपराध नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here