लक्ष्मीनारायण लहरे/रायपुर। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरु नगर भिलाई और क्षेत्रीय साहू मित्र सभा नेहरु नगर एवं संलग्न नगर इकाई द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह विगत दिवस को कबीर आश्रम नेहरू नगर में आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या कलिहारी संयोजिका छत्तीसगढ़ साहू समाज, विशेष अतिथि चन्द्र भूषण साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, खेदराम साहू तहसील अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर, गौकरण साहू, कोषाध्यक्ष के पी साहू ने दीपावली पर्व पर अपने सारगर्भित उद्बोधन के माध्यम से बताना चाहा की लोगों में अंधकार से प्रकाश की ओर हम सामाजिक प्रयासों से कर सकते हैं । प्रकाश पर्व पर सभी अतिथियों ने प्रेरणा युक्त बात कही।
कार्यक्रम में सुर सरिता भजन मंडली की टीम के कलाकारों में संयोजिका गीतांजलि साहू , कुंजलता साहू , जया साहू , मेनका साहू , दिलेश्वरी साहू , तृप्ति साहू, सरस्वती साहू प्रगति साहू और त्रिलोकी साहू, प्रेमलता साहू ने सुआ गीत और गौरा गीत सहित राऊत नाच में भी बेहतरीन प्रस्तुति के कारण वाहवाही लूटी।

वाद्य पक्ष के कलाकारों में संयोजक डा दीनदयाल साहू हारमोनियम, ढोलक और दफड़ा में परमानन्द वर्मा और भूषण निषाद, बैजों में सुरेश जंघेल तथा गायन पक्ष में ख्याति प्राप्त लोक गायिका रूही साहू, कवियित्री, मंच संचालक और गायिका जागृति सार्वा ने अपने सुमधुर स्वर से समा बांधा। लक्ष्मी साहू और त्रिलोकी साहू ने प्रहसन की शानदार प्रस्तुति दी। इसी तरह बच्चों में श्वेता साहू, प्रेरणा साहू ध्रुवांशी साहू ,योशना साहू , प्रिया साहू ,मोक्ष साहू , सिद्धी साहू ने उपस्थित जनों का गीत और नृत्य के माध्यम से भरपूर मनोरंजन किए।
कार्यक्रम के दौरान कबीर आश्रम के ट्रस्टी गण, प्रबंध कार्यकारिणी गण, सदस्यों के साथ अंचल के सामाजिक जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय अध्यक्ष लालजी साहू, संतराम साहू, उत्तम साहू, सुरेश साहू, शिव प्रकाश साहू, भरत लाल साहू, सोमनाथ साहू, शीला हिरवानी के साथ ही आश्रम के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन उर्मिला साहू तथा आभार प्रदर्शन लालजी साहू ने किया।







