-मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा के लिए पुलिस की नई पहल।
जिला अस्पताल बीजापुर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा, सुविधा तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
जिला अस्पताल बीजापुर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। दुर्घटना एवं मेडिको-लीगल प्रकरणों में आवश्यक पुलिस कार्यवाही तत्परता से हो सकेगी और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी । अस्पताल में उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति, अव्यवस्था, असामाजिक गतिविधियों एवं अन्य अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
पुलिस सहायता केन्द्र के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता भी प्रदान की जाएगी।
बीजापुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना से जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।







