कुदमुरा (कोरबा): आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरकोमा के अंतर्गत उप उपार्जन केंद्र कुदमुरा में धान खरीदी सीजन 2026-27 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और कर्मा नृत्य के साथ हुई। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
पहली बोरी बेचकर की शुरुआत
शुभारंभ के मौके पर तौलीपाली के किसान सतीश कुमार राठिया ने धान की पहली बोरी बेचकर खरीदी का श्रीगणेश किया। समिति की ओर से उनका गमछा और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य किसानों गोरेलाल झारिया, राजेश अग्रवाल, महेत्तर राठिया, वेदराम, सीताराम राठिया सहित सभी किसानों का भी गमछा और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।
गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
शुभारंभ कार्यक्रम में राठिया समाज के प्रमुख दुर्गा प्रसाद राठिया, कुदमुरा सरपंच पति महेश राठिया, तौलीपाली सरपंच पति महेत्तर राठिया, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य हेमलाल झारिया, पूर्व जिला मंत्री बीरेंद्र राठिया, बृजेश राठिया सहित समिति के कर्मचारी माखन राठिया और भारी संख्या में ग्रामीण जन व कर्मा पार्टी के कलाकार उपस्थित रहे।
कर्मा नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया।
किसानों ने इस बार धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था के लिए समिति प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इस सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।







