Home चर्चा में प्राथमिक व माध्यमिक शाला पालदनौली में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

प्राथमिक व माध्यमिक शाला पालदनौली में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

8
0

ओडगी संवाददाता – प्रदीप द्विवेदी

ओडगी – शासन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के आदेशानुसार राजीव कुमार सिंह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ओडगी के मार्गदर्शन में प्राथमिक व माध्यमिक शाला पालदनौली में शाला प्रवेश उत्सव स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, विदित हो विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला, बच्चों के लिए भयमुक्त वातावरण, तथा विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता के उद्देश्य से सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती माता को छाया चित्र के समक्ष पूजा अर्चना व अतिथि स्वागत के साथ किया गया, वहीं कक्षा 1 ली व 6 वीं के नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाने के साथ पाठ्य-पुस्तक वितरण कर स्वागत के साथ प्रतिकात्मक प्रवेश दिलाया गया,

अपने उद्बोधन में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का अपील किए, वहीं सरपंच ऋषिराज सिंह व उप सरपंच शशांक प्रताप सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालयों को पंचायत स्तर से आवश्यक सहयोग व शिक्षकों से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान पर जोर दिया, उनके साथ ही पूर्व सरपंच रामपाल सिंह तथा सेवा निवृत्त शिक्षक दुर्गा सिंह व उमाशंकर तिवारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए, नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान किया गया,
इस कार्यक्रम में प्रदीप द्विवेदी, ऋषिराज सिंह सरपंच, शशांक प्रताप सिंह उपसरपंच, रामपाल सिंह पूर्व सरपंच, सेवा निवृत शिक्षक दुर्गा प्रसाद सिंह व उमाशंकर तिवारी, कुंजलाल यादव, संकुल समन्वयक, भोरेलाल यादव, प्रधानपाठक, रामदेव पैकरा, प्रधान पाठक, सहित शिक्षकों में सविता पाण्डेय, ग्रीस बंजारे, दीपनारायण द्विवेदी, कु काजल सिदार, कौशिल्या सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे, ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here