Home बीजापुर IED ब्लास्ट से दहला बीजापुर, माओवादियों ने बिछाया था मौत का जाल।

IED ब्लास्ट से दहला बीजापुर, माओवादियों ने बिछाया था मौत का जाल।

7
0

बीजापुर-

नक्सल प्रभावित मद्देड़ थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर चार ग्रामीण घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण बंदेपारा की ओर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए पहले मद्देड़ और फिर जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

माओवादियों ने किया था आईईडी प्लांट

मद्देड़ थाना पुलिस के अनुसार, माओवादियों ने बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर जमीन के नीचे आईईडी बम लगाया था, जो दिखाई नहीं दे रहा था। जब ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे, तब एक व्यक्ति का पैर बम पर पड़ते ही तेज धमाका हुआ। यह धमाका धनगोल गांव के पास हुआ।

घायलों की स्थिति

ब्लास्ट में एक ग्रामीण के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य तीन को हल्की चोटें आई हैं। चारों घायलों को पहले मद्देड़ लाया गया, फिर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया। एसडीओपी मयंकरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान

1. कविता कुड़ियम (16 वर्ष) — निवासी धनगोल, गंभीर रूप से घायल

2. कोरसे संतोष (26 वर्ष) — निवासी धनगोल, मामूली चोटें

3. चिड़ेम कन्हैय (24 वर्ष) — निवासी धनगोल, हल्की चोटें

4. सुरेश कुमार (28 वर्ष) — निवासी धनगोल, मामूली रूप से घायल

 

स्थानीय लोगों में दहशत

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here