बिलासपुर संवाददाता – रौशनी सोनी
बिलासपुर, – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोनी (बिलासपुर) में आज विकासखंड स्तरीय शालेय कराते क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बिल्हा विकासखंड के कुल 10 विद्यालयों से 35 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में बिल्हा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम की संयोजक एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सच्ची खेल भावना के साथ खेल नियमों का पालन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का विकास करती हैं।
प्रतियोगिता के संचालन एवं व्यवस्था में प्रतीक सोनी, अशोक वर्मा, संजुक्ता दास, आदित्य गढ़ेवाल, नेहा यादव, उषा किरण, विपिन साहू, मुकेश जोशी, नौशाद सहित विद्यालय के शिक्षकगण – रत्नेश दुबे, प्रदीप शर्मा, उमेश मिश्रा, सतीश रात्रे, वीरेंद्र कश्यप, चितरंजन सिंह, चंदन केशरवानी एवं व्यायाम शिक्षक श अमित मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
प्रतियोगिता का समापन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ हुआ।









