शरीर या चेहरे पर मस्से (Warts) दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन कई बार ये लुक और आत्मविश्वास दोनों बिगाड़ देते हैं। अच्छी बात यह है कि इनसे निजात पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे मौजूद हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर मेडिकल ट्रीटमेंट भी लिया जा सकता है। आइए जानें, मस्सों के कारण और उनसे छुटकारा पाने के उपाय।
मस्से क्यों होते हैं?
वॉर्ट्स (Warts): ये आमतौर पर HPV वायरस के संक्रमण से बनते हैं। ये खुरदरे, उभरे हुए और त्वचा के रंग या गहरे रंग के हो सकते हैं।
मोल्स/तिल: ये स्किन पिग्मेंटेशन के कारण होते हैं। कुछ जन्म से मौजूद होते हैं, जबकि कुछ बाद में भी उभर सकते हैं।
चेहरे पर मस्से हटाने के घरेलू उपाय
1. प्याज का रस – मस्से पर रोज़ाना प्याज का रस लगाएं।
2. अंजीर का दूध – ताजे अंजीर के पत्तों से निकलने वाला दूध मस्से पर लगाने से धीरे-धीरे असर होता है।
3. लहसुन – लहसुन की एक फांकी काटकर मस्से पर रखें और बैंडेज से ढक दें। रोज़ ऐसा करने से फर्क दिखेगा।
गर्दन, हाथ या पीठ पर मस्से
1. एप्पल साइडर विनेगर – रुई में भिगोकर मस्से पर रखें और टेप से बांध दें। इसे रात में लगाकर छोड़ दें।
2. कैस्टर ऑयल + बेकिंग सोडा – दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और मस्से पर लगाएं।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
मस्से बार-बार उभर रहे हों।
अचानक रंग, आकार या साइज़ बदल रहा हो।
मस्से से खून निकल रहा हो या दर्द हो रहा हो।
मेडिकल ट्रीटमेंट्स (अगर घरेलू उपाय असर न करें)
क्रायोथेरेपी (Cryotherapy): मस्से को फ्रीज़ कर हटाया जाता है।
लेज़र ट्रीटमेंट – लेज़र किरणों से मस्सा हटाया जाता है।
सर्जिकल रिमूवल – डॉक्टर द्वारा छोटे ऑपरेशन के जरिए हटाया जाता है।
टॉपिकल क्रीम्स – त्वचा विशेषज्ञ की सलाह पर दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है।








