Home चर्चा में नगर पालिका दंतेवाड़ा द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण

नगर पालिका दंतेवाड़ा द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण

20
0
दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
हाल ही में आई भारी वर्षा और बाढ़ के कारण दंतेवाड़ा नगर के कई परिवार प्रभावित हुए हैं। इस कठिन समय में नगर पालिका दंतेवाड़ा द्वारा त्वरित राहत कार्य करते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
राहत सामग्री किट में गद्दा, तकिया, बेडशीट, आवश्यक बर्तन, चटाई एवं मच्छरदानी शामिल थे, जो जरूरतमंद परिवारों को उनकी तत्काल आवश्यकता की पूर्ति हेतु प्रदान किए गए। विधायक श्री चैतराम अटामी जी ने नगरवासियों की पीड़ा को सुना और उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मदद का आश्वासन भी दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता स्वयं राहत सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचीं और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा:”आप सभी नगरवासी मेरे परिवार जन हैं। इस संकट की घड़ी में मैं और नगर पालिका का प्रत्येक सदस्य आपके साथ खड़ा है। हम हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”नगर पालिका की यह पहल बाढ़ से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत और संबल प्रदान करने वाली साबित हो रही है। उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्रा ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here