Home चर्चा में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।।

55
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 12/04/26 को गोरता थाना लखनपुर निवासी अभिषेक दास प्रार्थिया के घर मे घुसकर प्रार्थिया के नाबालिग लड़की को प्यार करने की बात बोलकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 99/26 धारा 65(1),332 बी. एन. एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं पीड़िता का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी अभिषेक दास को हिरासत मे लेकर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम अभिषेक दास आत्मज संजू दास उम्र 19 वर्ष साकिन गोरता थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर नाययिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक सोहन राजवाड़े, केशर पैकरा सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here