Home कोरबा KORBA : भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में...

KORBA : भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती … ग्रामीणों के साथ बैठकर किया समरसता भोज

21
0

– याद किए गए भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, श्रद्धांजलि अर्पित ।
– ⁠ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर किया समरसता भोज ।

“शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो” इस प्रेरक संदेश से देश को एक नई दिशा देने वाले भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा- झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कोरबा के द्वारा आज श्रमिक बहूल बस्ती रापाखर्रा में कार्यक्रम आयोजित कर
समरसता दिवस के रूप में मनाया गया । जिसके परिपेक्ष्य में श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में समरसता भोज का आयोजन कर भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में नगर निगम कोरबा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान एम आई सी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे । उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों में चलने को बात कही । भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने उन्होंने समाज में समानता और शिक्षा की बात कही । कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र वाकड़े जी, वार्ड पार्षद उपेन्द् पटेल जी कोषाध्यक्ष लल्लन सिंह जी, श्री मती गुड़िया यादव जी, किसान मोर्चा के मनोज राठौर जी, कार्यक्रम के संयोजक कुंज द्विवेदी जी, स्वप्निल झा जी, हर्ष जायसवाल जी, संजय सारथी जी, कविराम धीवर जी, रम्मे लाल धीवर जी, घनश्याम उरांव जी, इतवार सिंह कवर, मोती लाल उराव, श्रीमती हेमा कवर, श्रीमती शांति बाई उरांव, संध्या कांवर, भागवत केवट सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के बाद सभी ने साथ बैठकर समरसता भोज ग्रहण किया और बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here