Home चर्चा में नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत कुसमुंद में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी...

नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत कुसमुंद में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई

24
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू 

आरंग , 14 अप्रैल 2026 – नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत कुसमुंद में आज संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब के शैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत समोदा पूर्व अध्यक्ष अजुराम वंशे जी ,समोदा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप वर्मा जी,पूर्व जोन अध्यक्ष शिव साहू जी ,युवा नेता सुखुराम साहू जी,ठाकुरराम कुर्रे राजकुमार वंशे, तोमन,बिट्टू सतनामी ,कार्तिक जोशी ,चुकू बंजारे, रूपदास वंशे, दुलेश, मंगल टंडन, ओमप्रकाश टंडन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो रास्ता दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबासाहेब के सिद्धांतों को अपनाने एवं समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here