Home चर्चा में नारी शक्ति के सम्मान में भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान

नारी शक्ति के सम्मान में भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान

9
0

अजय गौतम/अंबिकापुर :

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम अंतर्गत, जिला सरगुजा में भाजयुमो द्वारा एक वृहद हस्ताक्षर अभियान का आयोजन राजमोहिनी देवी भवन अंबिकापुर में आयोजित किया जाना है, जिसमें सभी महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है ।

जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के महामंत्री अनीश सिंह ने बताया कि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य, देश के प्रधानमंत्री “नरेंद्र मोदी” के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति आभार व्यक्त करना और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान व जन-जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने कि 16 अप्रैल 2026 को सरगुजा जिले में हस्ताक्षर कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण पंच से पार्लियामनेट की राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव है, इससे आने वाले विकसित भारत 2047 के संकल्प में एक महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं की होगी। अनीश ने भाजयुमो सरगुजा की ओर से सभी महिलाओं को इस हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here