Home चर्चा में नारी शक्ति के सम्मान में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नारी शक्ति के सम्मान में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

12
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

अंबिकापुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के आह्वान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में व भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम के अंतर्गत भाजयुमो द्वारा एक वृहद हस्ताक्षर अभियान का आयोजन स्थानीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम अंबिकापुर में किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने महिला आरक्षण एवं सशक्तीकरण के इस ऐतिहासिक कानून के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता को हस्ताक्षर के माध्यम से दर्ज कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी दिलाने वाले अधिनियम के प्रति जागरूक करना था।


अभियान के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिले के महिलाओं ने आज भारी संख्या में एकजुट होकर यह सिद्ध कर दिया कि वे महिला नेतृत्व और सम्मान के पक्षधर एवं इस अधिनियम का स्वागत किए हैं। देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देकर सशक्त राष्ट्र निर्माण में एक तिहाई भागीदारी का हक दिया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुश्री प्रिया सिंह, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, ऋषु अंबष्ट, शुभम सिंह भदौरिया, रवजोत सिंह, अनुराग शुक्ला, प्रीतेश दुबे, हर्षित दुबे, अभिषेक माथुर सहित युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here