सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
अंबिकापुर ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ( सोलू ) ने केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों द्वारा इस विधेयक की राह में रोड़े अटकाने और इसका विरोध करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
निशांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक और सम्मान देने का निर्णय लिया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है, कि कल संसद में जिस प्रकार इस विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े और विपक्ष में 230 वोट डाले गए जिनके द्वारा वर्षों तक इस विषय को ठंडे बस्ते में रखने वाला विपक्ष आज भी अपनी नकारात्मक राजनीति से देश की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की ‘नारी शक्ति’ को नीति निर्धारण में सीधी भागीदारी देता, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में मील का पत्थर साबित होता, जिसको विपक्ष द्वारा रोक दिया गया।
भाजयुमो अध्यक्ष निशांत ने कहा कि विपक्ष द्वारा आरक्षण में विसंगतियां बताना और तकनीकी बहाने बनाना केवल इस क्रांतिकारी बदलाव को रोकने की एक साजिश है। विपक्ष कभी नहीं चाहता कि महिलाएं सशक्त होकर नेतृत्व करें।
निशांत सिंह ने अंत में कहा, “विपक्ष चाहे जितनी बाधाएं उत्पन्न कर ले, देश की आधी आबादी अब अपने अधिकारों के लिए जागृत हो चुकी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले दलों को आने वाले समय में देश की महिलाएं करारा जवाब देंगी।








