Home एजुकेशन & जॉब JEE Main 2026 Session 2 Result Out: 11 लाख+ छात्रों का इंतजार...

JEE Main 2026 Session 2 Result Out: 11 लाख+ छात्रों का इंतजार खत्म, अभी ऐसे चेक करें अपना स्कोर

67
0

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए  की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

JEE Main Session 2 Result 2026: कैसे करें चेक

  • जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा और फिर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।

इससे पहले 11 अप्रैल को जेईई मेन 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया गया था, जिसके खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। इसके बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की और परिणाम (पेपर 1 )को आज जारी किया है। पेपर 2 का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।

बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा (पेपर 1 के लिए) 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे भारत के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here