Home टेक्नोलॉजी टेक दुनिया में बड़ा बदलाव: Tim Cook ने छोड़ा Apple CEO पद,...

टेक दुनिया में बड़ा बदलाव: Tim Cook ने छोड़ा Apple CEO पद, John Ternus बने नए चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर

33
0

निया की सबसे बड़ी तकनीकी दिग्गजों में से एक एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। अब उनकी जगह जॉन टर्नस एप्पल के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। 15 साल से टिम कुक इस अहम जिम्मेदारी को निभा रहे थे और अब उनका ये जिम्मा जॉन टर्नस लेने जा रहे हैं। जॉन टर्नस फिलहाल एप्पल की हार्डवेयर इंजीनियरिंग के चीफ हैं और आने वाली 1 सितंबर को एप्पल के सीईओ के पद पर आसीन होंगे। टिम कुक 65 साल के हैं और इस नए बदलाव के बाद 1 सितंबर से ही टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में आ जाएंगे और कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे।

टिम कुक का एप्पल में शानदार सफर

टिम कुक साल 2011 में एपल के को-फाउंडर स्टीव जाब्स के जाने के बाद कंपनी के सीईओ बने थे और 15 साल से कंपनी के मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान एप्पल कंपनी ने आसमान की बुलंदियों को छुआ और कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 4 ट्रिलियन डॉलर तक जा पहुंचा और एप्पल मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनी के सिंहासन पर भी आ गई थी। अब जॉन टर्नस के ऊपर कंपनी की जिम्मेदारी आ गई है और एप्पल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फैसला लिया है कि टिम कुक के पद से हटने के बाद जॉन टर्नस को कंपनी की बागडोर सौंप दी जाए।

टिम कुक 1998 में वर्ल्डवाइड ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में Apple में शामिल हुए थे। साल 2005 से 2011 तक टिम कुक ने कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम किया था. इस दौरान उन्होंने इसकी सप्लाई चेन में क्रांति लाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई और iPhone, MacBook, iPad और iPod जैसे प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन को मजबूत किया। इसके बाद अगस्त 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद सीईओ बन गए। उनके 15 साल के नेतृत्व में एप्पल ने अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है।

टिम कुक ने लिए अहम फैसले

एप्पल के सीईओ के तौर पर टिम कुक ने कई अहम फैसले लिए जैसे कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए चीन पर निर्भरता को कम किया, उसका फोकस भारत में किया और इसका अच्छा नतीजा भी देखने को मिला। आने वाली सितंबर से एप्पल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर टिम कुक पूरी दुनिया में कंपनी के एक्सपेंशन और पॉलिसी मेकिंग में बड़ी हिस्सेदारी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here