Home चर्चा में भारत सरकार की जल जीवन मिशन हर गरीब के घर में पानी...

भारत सरकार की जल जीवन मिशन हर गरीब के घर में पानी पहुचाने का लक्ष्य, ग्रामीण क्षेत्रों में असफल, क्षेत्र की विधायक व अधिकारी कर्मचारी मौन- सुखमंती सिंह

12
0

हनुमान प्रसाद यादव/एमसीबी: जिला अंतर्गत भरतपुर विकास खण्ड में डबल इंजन की सरकार के रहते नल जल योजना पूरी तरह फेल है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सरकार और विधायक के नाक के नीचे खुलेआम भ्रष्टाचार की गई है। श्रीमती सुखमंती सिंह ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भीषण गर्मी में क्षेत्र की जनता पीने की पानी के लिए परेशान है। जनपद पंचायत भरतपुर के 83 ग्राम पंचायत या यूं कहें 183 गांव जो आज तक नल जल योजना जो केन्द्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है से ग्राम वासी पूर्णतः आज भी वंचित है।

सरकार का इस पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है तथा सरकार का अंग जो यहां की विधायक हैं रेणुका सिंह जी उनका इस ओर कोई ध्यान न देना समझ से परे है। प्रशासन पूरी तरह से आंख कान बंद करके बैठी हुई है तथा कार्यवाही करने से बच रही हैं जबकि नल जल योजना से क्षेत्र के जितने भी गांव में घर घर पानी पहुंचाने का था वो पूरा का पूरा फेल नजर आ रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों मे हर जगह कहीं टंकी, कहीं पाईप, कहीं , टोंटी, कहीं स्ट्रक्चर आधा अधुरा बना है, कहीं टंकी शोरूम बना है कहीं टंकी में दरारें आ गई हैं कहीं लीक हो रहे हैं लेकिन ठेकेदारों ने अधिकारी कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ कर पैसे का बन्दर बांट कर के आधा अधूरा काम करके
निकल लिये हैं किन्तु न जाने सरकार इनके ऊपर कार्यवाही करने से क्यों बच रही है जो सरासर गलत है आज गर्मीण क्षेत्र में लोग इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जुझ रहे हैं और शासन सत्ता में बैठे लोग यहां के विधायक – सांसद लोगों को हो रहे परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रखते।

जनता जनार्दन किसके पास जाकर अपनी समस्या बताएं। सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण ठेकेदारों को बचाने का काम कर रही है। बीजेपी की सरकार जिसका गुणगान बीजेपी विधायक महोदया डबल इंजन की सरकार है और यही कह कह कर लोगों को भ्रमित करती हैं उनसे मेरा कहना है कि आईए क्षेत्र की जनता आपको लापता विधायक के नाम से न जाने इसलिए क्षेत्र में आईए और जनता जनार्दन के समस्याओं का निराकरण कराइये। भरतपुर विकास खंड में 83 ग्राम पंचायत है जो आज दिनांक तक देखा जाए तो 10% भी गांवों में
नल जल योजना चालू नहीं है और भारत सरकार की हर मिशन अधूरी पड़ी हुई है ।

माननीय विधायक महोदया जी अपने हर बात से मुकर रही है और जल जीवन मिशन की ओर से सभी क्षेत्र में अधूरा काम किया गया है। हर जगह जगह में खुल कर भ्रष्टाचार हो रहा है वो चाहे pmgsy सड़क निर्माण हो या जल संसाधन विभाग से नाली निर्माण कार्य हो या जनकपुर बस्ती में सड़क- नाली निर्माण हो या अवैध रूप से रेत उत्खनन हो सभी जगहों पर पैसों का जमकर बंदरबांट हो रहा है कोई देखने सुनने वाला नहीं है न ही किसी पर कोई कार्यवाही हो रही है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य व कृषि स्थाई समिति सभा पति श्रीमती सुखमंती सिंह जी ने बताया कि चांद भाखर से लेकर पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन कही भी संचालित नहीं है और कही भी है तो दिखावा है दो चार घर में चालू है और बीजेपी सरकार दावा करती हैं कि हम विकाश की गंगा बहा रहे हैं लेकिन धरातल में देखा जाए तो सब कुछ उल्टा दिखाई देती हैं। अब देखने वाली बात है इन सब विषयों पर शासन प्रशाशन व क्षेत्रीय विधायक महोदया क्या करती हैं। जनता जनार्दन को पानी की सुविधा व और अन्य विषयों कार्यवाहियां होती हैं या जनता को इंतजार करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here