Home चर्चा में “स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले सीएमएचओ: गांव-गांव पहुंचकर जांचा इलाज...

“स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले सीएमएचओ: गांव-गांव पहुंचकर जांचा इलाज और सुविधाओं का स्तर”

10
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 24 अप्रैल 2026/बीजापुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी द्वारा विकासखंड भोपालपटनम के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पॉलीक्लिनिक मद्देड के मेडिकल स्टोर का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डॉ. पुजारी ने व्ही.एच.एन.डी. (Village Health Nutrition Day) सत्र और यूनिवर्सल हेल्थ सर्वे के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र गोरला अंतर्गत ग्राम दमपाया, उपस्वास्थ्य केंद्र चेरपल्ली अंतर्गत कोनागुडा तथा उपस्वास्थ्य केंद्र रूद्रारम का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, उपस्थित स्टाफ की कार्यप्रणाली और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मरीजों की नियमित जांच पर विशेष जोर दिया गया। सभी प्रकार के मरीजों का वजन, ऊंचाई, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन (एच.बी.) की जांच की गई। साथ ही टीबी, मलेरिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें उचित सलाह देते हुए उच्च स्वास्थ्य केंद्र (हायर सेंटर) में रेफर किया गया।
डॉ. पुजारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे मरीजों की पुरानी बीमारियों का पूरा इतिहास दर्ज करें और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच और सही इलाज ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
इस निरीक्षण से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन हुआ, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी सुनिश्चित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here