Home चर्चा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के विरोधियों का पुतला दहन, महिलाओं के...

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के विरोधियों का पुतला दहन, महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प

11
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
अंबिकापुर।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गत शाम संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह एवं जन आक्रोश महिला सम्मेलन की प्रदेश प्रभारी श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया की विशेष उपस्थिति रही।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांगी बिहाडे के नेतृत्व में स्थानीय घड़ी चौक पर नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कदम है। इसका विरोध करने वाले इंडी गठबंधन के नेता महिलाओं के सम्मान का अपमान कर रहे हैं। भाजपा महिलाओं के हक की रक्षा के लिए सदैव खड़ी रहेगी।
 
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सच्ची नारी शक्ति को मजबूत करेगा। कांग्रेस के विरोध से महिलाओं के अधिकारों पर प्रहार हो रहा है, जिसका हम दृढ़ता से मुकाबला करेंगे।
इस अवसर पर दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश स्तर पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन के माध्यम से हम नारी शक्ति के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी का यह रवैया महिलाओं के खिलाफ षड्यंत्र है, जिसके विरुद्ध भाजपा की महिलाएं सड़क से संसद तक लड़ेंगी।
सम्मेलन में अपने संबोधन में शुभांगी बिहाडे ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जिला संगठन नारी शक्ति वंदन विधेयक के पक्ष में एकजुट है। पुतला दहन के माध्यम से हमारा संदेश स्पष्ट है- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चौबे एवं नीलू गुप्ता ने किया। आभार ज्ञापन के साथ समापन हुआ। इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू), एमआईसी सदस्य ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, पार्षद किरण सिंह तोमर, रजनी बिंद, नीलम राजवाड़े, पूनम टेकाम, बबली नेताम, सरस्वती यादव, शालिनी सिंह, रूपा गुप्ता, हीरमैन राजवाड़े, कौशल्या राजवाड़े, अल्पना मिश्रा, बिना दुबे, हेमलता शर्मा, अविनाश मंडल, रीना भारती, नेहा सोनवानी, जतिन परमार, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here