बांकीमोंगरा संवाददाता – विकास सोनी
बांकीमोंगरा: क्षेत्र की धार्मिक आस्था के केंद्र और सामाजिक समरसता के प्रतीक वार्ड क्रमांक 06 शांतिनगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मंदिर प्रांगण के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
शांतिनगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण का जीर्णोद्धार 2.49 लाख रुपए में होगा
भूमिपूजन के दौरान अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि मंदिरों का जीर्णोद्धार न केवल हमारी संस्कृति को सहेजने का माध्यम है, बल्कि यह क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बेहतर आध्यात्मिक वातावरण भी तैयार करता है। उन्होंने बताया कि ₹2.49 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य से मंदिर प्रांगण सुव्यवस्थित होगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

“विकास कार्यों में जनमानस की आस्था का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। जगन्नाथ मंदिर के इस जीर्णोद्धार से शांतिनगर क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी।”
लंबे समय से मंदिर परिसर के विकास की मांग की जा रही थी, जिसे अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृत कराया। कार्य की शुरुआत होने पर स्थानीय निवासियों ने आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, वार्ड 10 पार्षद प्रमोद सोना, वार्ड क्रमांक 23 पार्षद दिलीप दास, वार्ड क्रमांक 09 पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुर्रे व देव राजपूत , नकुल पटेल, लक्ष्मी मानिकपुरी सहित उत्कल समाज पदाधिकारी व आसपास के वार्डवासी उपस्थित थे।








