Home कोरबा गौ रक्षा की बुलंद आवाज: ‘गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा...

गौ रक्षा की बुलंद आवाज: ‘गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दो’ की मांग के साथ तहसील कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन” पढ़े पूरी खबर….

6
0
कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़ :- गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अजगरबहार के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सशक्त आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए इस विषय पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की।
तहसील कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने एक स्वर में गौ संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता देने की आवश्यकता जताई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अजगरबहार के सरपंच नारायण सिंह गोंड के नेतृत्व में यह पहल की गई। उनके साथ भूतपूर्व सरपंच लवभूषण तंवर, उप सरपंच पति टम्पाल सिंह कंवर, रितेश गुप्ता, कृष्णादास महंत, कलेश्वर सिंह मंझवार, बजरंग सिंह कंवर, लोकेशदास, गजेन्द्र कैवर्त, करम कुमारी, मथन कुंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर उनकी सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। साथ ही गौशालाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु सरकारी सहायता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय परंपरा और आस्था का केंद्र है, इसलिए उनकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान “गौ माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और जनजागरूकता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here