सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
घड़ी चौक में रैली और पुतला दहन, महिलाओं के अधिकारों पर समझौता नहीं करने का ऐलान
अम्बिकापुर ।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर घड़ी चौक में मंडल महिला मोर्चा द्वारा “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया। रैली के बाद पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। इस दौरान महिलाओं ने स्पष्ट किया कि अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भाजपा सरगुजा अंतर्गत महिला मोर्चा महामाया मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव और समलाया मंडल अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम का संसद में विरोध किए जाने के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के खिलाफ कदम बताया।
कार्यक्रम में भाजपा की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा गया कि महिला मोर्चा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाकर अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, विकास पांडेय, काशीनाथ तिवारी, वैभव सिंह देव, शुभांगी बिहाड़े ,मनोज कंसारी, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, अभिषेक सिंह देव, किरण सिंह तोमर, बबली नेताम, सीमा कश्यप, संगीता सोनी, गीता पांडे, प्रभा यादव, अर्चना वर्मा, रीना राय, पूर्णिमा सोनी, रीना भारती, नेहा सोनवानी, राखी यादव, सत्यम सिंह, अनुज सिंह, धनंजय द्विवेदी, विकास सोनी, सुमित यादव, शुभम भदोरिया, सुधांशु चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








