Home चर्चा में जनगणना, सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने पर फोकस: कलेक्टर ने दिए सख्त...

जनगणना, सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने पर फोकस: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

13
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर, 29 अप्रैल 2026 / कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से जनगणना 2027, सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि 30 अप्रैल तक स्व-गणना कार्य पूर्ण कर जनगणना में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
1 मई से शुरू हो रहे सुशासन तिहार को लेकर कलेक्टर ने शिविरों के सुव्यवस्थित आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ सभी विभागों द्वारा जानकारीपरक स्टॉल लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे सर्वे और सैचुरेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने पहले से मॉनिटरिंग कर चुके अधिकारियों से फीडबैक लेकर कार्यों में सुधार लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here