जहां कुछ लोगों को नेचर के आसपास रहना पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोगों को एडवेंचर करना पसंद होता है। अगर आप एडवेंचरस हैं और हॉन्टेड जगहों पर जाने का शौक है, तो राजस्थान के इस किले को एक्सप्लोर कर आप काफी थ्रिल महसूस कर सकते हैं। आज हम आपको भारत की एक ऐसी हॉन्टेड जगह के बारे में बताएंगे, जिसके रहस्य के बारे में जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए राजस्थान में स्थित भानगढ़ किले की कहानी के बारे में जानते हैं।
एक्सप्लोर करें भानगढ़ का किला- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी और रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है। इस किले से जुड़ा रहस्य और प्रचलित मान्यताएं किसी के भी होश उड़ा सकती हैं। अगर आपको इस तरह की हॉन्टेड जगहों पर जाना पसंद है, तो आपको इस जगह को अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
गौर करने वाली बात- बताया जाता है कि रात में इस किले से रोने, चिल्लाने और नृत्य करने की आवाजें आती हैं। यही वजह है कि सूरज ढलने के बाद इस किले में जाने पर रोक लगाई हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये भी कहा जाता है कि रात में जो लोग किले में रुकते हैं, वो या तो बीमार पड़ जाते हैं या फिर उनके साथ कोई न कोई अनहोनी हो जाती है।
रहस्य के बारे में जानिए- माना जाता है कि एक तांत्रिक भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती से प्यार करने लगा था। प्यार में डूबे तांत्रिक ने काले जादू से राजकुमारी को वश में कर लिया था। लेकिन तांत्रिक की ये साजिश कामयाब नहीं हो पाई और मरते-मरते उसने पूरे भानगढ़ को श्राप दिया कि ये जगह बर्बाद हो जाएगी। वहीं, एक मान्यता ये भी है कि इस शहर को साधु गुरु बालू नाथ द्वारा श्राप दिया गया था। साधु चाहते थे कि किले का निर्माण ज्यादा ऊंचा नहीं होना चाहिए वरना किले की परछाई उनके ध्यानस्थल तक पहुंचेगी। जब ऐसा नहीं किया गया तो गुस्से में उन्होंने इस जगह को श्राप दे दिया।








