Home चर्चा में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ने 1962 पशु हेल्पलाइन...

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ने 1962 पशु हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

5
0

दीपक कश्यप/रायपुर, 30 अप्रैल, 2026: विश्व हिंदू परिषद (विहिप)बजरंगदल , छत्तीसगढ़ प्रांत ने राज्य में संचालित ‘1962’ पशु (गौमाता) हेल्पलाइन व्यवस्था की विफलता और गंभीर लापरवाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को जिला कलेक्टर, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया है।

मुख्य बिंदु:
हेल्पलाइन की जमीनी विफलता: विहिप बजरंगदल ने बताया कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित 1962 पशु हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य सराहनीय है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में यह सेवा धरातल पर निष्प्रभावी साबित हो रही है।

विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कॉल: पिछले 6 महीनों के दौरान राज्य के 19 जिलों से 375 कॉल किए गए। इनमें से अधिकांश मामलों में या तो कॉल रिसीव नहीं हुए, समय पर उत्तर नहीं मिला या फिर आपातकालीन वाहन मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे घायल, बीमार और संकटग्रस्त गौवंश को समय पर सहायता नहीं मिल सकी।
पारदर्शिता पर संदेह: ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार राज्य में 163 वाहन संचालित बताए जा रहे हैं। विहिप बजरंगदल का कहना है कि यदि इतने वाहन कार्यरत हैं तो उनकी उपलब्धता और सेवा का लाभ जमीन पर दिखना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में वाहनों के संचालन, कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली और जीपीएस/जीआईएस निगरानी पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो रहा है।

गौ सेवकों में रोष: ज्ञापन में कहा गया है कि गौ सेवा विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के लिए केवल सामाजिक विषय नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का विषय है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग:
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने राज्य सरकार से मांग की है कि 1962 हेल्पलाइन व्यवस्था, वाहनों के संचालन, कॉल सेंटर के कामकाज और संपूर्ण कार्य निष्पादन की पारदर्शिता की एक उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि आमजन और गौ सेवकों को योजना का उचित लाभ मिल सके। इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से स्वामी कृष्णप्रपन्ना चार्य जी महराज बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल , जिला मंत्री प्रकाश साहू,जिला सह मंत्री निखिल परिहार, रवींद्र कुमार , शुभम गुप्ता, शैलेश जायसवाल , नवीन विश्वकर्मा, हर्ष पटेल, आदित्य सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here