आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में और भाजपा की वरिष्ठ नेता, विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल अग्रवाल की जन्म जयंती उपलक्ष्य में जिला अस्पताल कोरबा में मेहनतकश मजदूर भाई बहनों का सम्मान समारोह और मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम किया गया ।

कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर दीदी संजू देवी राजपूत, एम आई सी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहें । मान महापौर जी एवं हितानंद अग्रवाल जी ने भाजपा नेता स्व. बनवारी लाल अग्रवाल जी के तेल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स, गार्ड एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया । महापौर जी ने बनवारी भैया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश समाज और संगठन के उत्थान को समर्पित किया । वही माइक सदस्य हितानंद अग्रवाल ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संघ, विद्या भारती, भाजपा और देवपहरी सेवाधाम जैसे कई प्रकल्पों की स्थापना और उनके योगदान पर प्रकाश डाला । भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने बनवारी भैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए सेवा और समर्पण के मार्ग को आत्मसात करने की बात कही ।

तत्पश्चात सौ शैया जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित कर उन्हें श्रमिक दिवस की बधाई दी गई । कार्यक्रम में भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष दिलेन्द्र जी, पवन यादव, दीपक चंद्र, बद्री अग्रवाल, स्वप्निल झा, कुंज द्विवेदी, सत्यम पटेल, हिमांशु जायसवाल, श्री मती गुड़िया यादव, भागवत केवट, शैलेन्द्र काँवर, अनुज कवर, दिनेश यादव नरेंद्र राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।








