Home चर्चा में धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े...

धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

5
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया
मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों से 02 नग धारदार हथियार जप्त कर भेजा गया जेल
 नाम आरोपी
1- पंकज सूर्यवंशी पिता अशोक सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी पेण्ड्री जांजगीर
2- दीपक सूर्यवंशी पिता छोटेलाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी पेण्ड्री जांजगीर
 मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर  अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को  पकड़ा गया  जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली,उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक, विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत,दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here