Home कोरबा कोरबा में कोयला चोरी का बड़ा खुलासा: ओवरलोडिंग की आड़ में 215...

कोरबा में कोयला चोरी का बड़ा खुलासा: ओवरलोडिंग की आड़ में 215 टन कोयला पार, 6 आरोपी गिरफ्तार

15
0
दीपका संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित गिरोह का पर्दाफाश
कोरबा पुलिस ने खदान क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना दीपका पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी कर परिवहन करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 215 टन चोरी का कोयला, 3 ट्रेलर और 1 पेलोडर (SDL मशीन) जब्त किया है।
 जब्त सामग्री और वाहन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित वाहन और सामग्री जब्त की:
ट्रेलर – CG 10 BX 0792
ट्रेलर – CG 10 BX 8288
ट्रेलर – CG 10 BY 8288
पेलोडर (SDL) – CG 07 CS 2199
कुल जब्त कोयला – 215 टन
 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में विभिन्न भूमिकाओं में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती, टावर मोहल्ला, कोरबा
सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका, कोरबा
मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा (झारखंड)
सुजीत सिंह (28) – वैशाली (बिहार), हाल मुकाम झाबर, दीपका
मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी (म.प्र.)
अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुण्ठपुर, कोरिया
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
30 अप्रैल 2025 की रात थाना दीपका पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से चोरी का कोयला तीन ट्रेलरों में ओवरलोड कर बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए सिरकी मोड़, दीपका के पास तीनों ट्रेलरों को रोक लिया। जांच के दौरान ट्रेलरों में करीब 57 टन कोयला मौके पर पाया गया, जबकि पूरे नेटवर्क से जुड़ा कुल चोरी का कोयला 215 टन आंका गया।
 अपराध दर्ज, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर
मामले में थाना दीपका में अपराध क्रमांक 168/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 पूरे नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में कोयला लोडिंग कराने वाले, ट्रांसपोर्टर, खरीदार और वाहन चालक सभी शामिल हैं।
 पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और जिन भी लोगों की इस अवैध कारोबार में संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 पुलिस का सख्त संदेश
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्रों में अवैध कोयला उत्खनन, परिवहन और कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here