Home चर्चा में झिरिया साहू समाज छात्रावास समिति बालौदबाजार लवन परगना चुनाव सम्पन्न धन्नू साहू...

झिरिया साहू समाज छात्रावास समिति बालौदबाजार लवन परगना चुनाव सम्पन्न धन्नू साहू बने अध्यक्ष

5
0
23 वोट के साथ शानदार जीत, समाजजनों ने जताया भरोसा – बधाइयों का लगा तांता
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)।
झिरिया साहू समाज छात्रावास समिति बालौदाबाजार-लवन परगना का चुनाव साहू समाज भवन पलारी में सम्पन्न हुआ।इस बार खासा चर्चित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न इस चुनाव में धन्नू साहू ने भारी समर्थन प्राप्त करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
चुनाव के दौरान समाज में एकता, अनुशासन और सहभागिता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। कई दिग्गज उम्मीदवारों के बीच हुए इस मुकाबले में धन्नू साहू ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम की।
मतगणना में दिखा स्पष्ट जनसमर्थन
धन्नू साहू – 23 वोट
डायमंड साहू – 12 वोट
मुकेश साहू – 04 वोट
महेंद्र साहू – 02 वोट
 इन दिग्गजों के बीच हुआ मुकाबला
चुनाव में बेदराम साहू, मोहन साहू, लीलाधर साहू, पुनाराम साहू, महेंद्र साहू, मुकेश साहू, डायमंड साहू, पारसनाथ साहू सहित कई प्रमुख नामों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिससे चुनाव रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गया।
निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ चुनाव
पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने में चुनाव अधिकारियों जीवनलाल साहू, देवेंद्र साहू, कौशलेश किशोर साहू, सरोज कुमार साहू, डोमन साहू, सोनसाय साहू, परेटन साहू एवं गणपत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का संकल्प
अध्यक्ष चुने जाने के बाद धन्नू साहू ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, समाज को संगठित करने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देने वालों में
जिला अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष लेखराम साहू, गणपत साहू, सरोज साहू, हेमंत साहू, उमाशंकर साहू, जितेंद्र साहू, केशव साहू, पन्नेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, संकुमार साहू, रामनाथ साहू, संजू साहू, धनेश्वर साहू, पूरन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here