Home चर्चा में बीजापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 18.72 बल्क लीटर अवैध...

बीजापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 18.72 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त

8
0

पुकार बाफना/बीजापुर, 13 मई 2026 –

जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.72 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई शांतिनगर क्षेत्र में की गई, जहां एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब का विक्रय एवं भंडारण किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर बीजापुर के निर्देश पर आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी रामकांता मंडल के कब्जे से 104 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर बताई गई है।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 हजार 520 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री वतन चौधरी एवं श्रीराम कावड़े सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here