बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
18 व 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का होगा बस्तर प्रवास
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री केदार कश्यप ने ली अहम बैठक
जगदलपुर। घोषित समय में बस्तर सहित समूचे देश से नक्सलवाद के आतंक को समाप्त करने के संकल्प को सिद्ध करने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भव्यतम स्वागत और अभिनंदन करने की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से जुट गई है। 18 व 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बस्तर प्रवास प्रस्तावित है।

अमित शाह के प्रवास को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली और बस्तर प्रवास पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत सहित तमाम तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर को नक्सलवाद के मुक्त कराने के बाद पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण प्रवास में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। गृहमंत्री श्री शाह के आगमन पर सभी तैयारियां गंभीरता से पूरी करनी है। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर आगमन बेहद महत्वपूर्ण है। बस्तर से लाल आतंक को समूल समाप्त करने का दृढ़ संकल्प पूर्ण हुआ है। अब बस्तर को विकास की नई धारा से जोड़ने सुनहरा समय आरंभ हो गया है। गृहमंत्री श्री शाह के बस्तर आगमन पर उनके स्वागत सहित सभी तैयारियों को योजनाबद्ध रूप से पूर्ण करेंगे। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गो में साज सज्जा, ध्वज व होर्डिंग्स आदि लगाने पर चर्चा कर दायित्व भी सौंपे गए व गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने निर्देशित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, परिस बेसरा, योगेंद्र पाण्डेय, ललिता बघेल, सफीरा साहू, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, संतोष बघेल, नीलांबर सेठिया, विनय सोना, रितेश जोशी, सोनबारी भद्रे, रामबती भंडारी,पूनम सिन्हा, पद्मा कश्यप, बसंत कश्यप, तरूण पाण्डेय, मंगतू कश्यप सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।








