बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर
बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत बानिया गांव के आश्रित ग्राम बेलगांव में रेत माफिया द्वारा अवैध रेत खनन,का सिलसिला जारी है। आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति और रॉयल्टी के नदी-नालों से रेत का उत्खन कर ट्रैक्टरों बड़ी मात्रा से परिवहन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास भारी भरकम रेत माफिया ले रहें राशि बिना फिट पास रायल्टी 700 रूपये, लेवरो को दिया जा रहा हैं रेत भरने के लिए 300 रूपये
स्थानीय लोगों के अनुसार, रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर चालकों और ग्रामीणों से ₹1000 प्रति ट्रैक्टर की दर से जबरन वसूली की जा रही है। प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रैक्टर अवैध तरीके से रेत ले जाते हैं, जिससे शासन को रॉयल्टी के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रेत माफिया प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही कलेक्टर द्वारा अवैध खनन वाले स्थानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर अवैध खन पर रोक लगाए जाऐ दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करें,








