ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या शनि जयंती पर श्री शनि मंदिर शक्ति में सूर्य पुत्र शनिदेव की जयंती श्रद्धा एवं उल्लासमय वातावरण में मनाया गया।
इन पलों में मंदिर के प्रधान पुजारी विक्की गोस्वामी ने प्रातः श्रृंगार के साथ शनिदेव की पूजन आरती की गई जिसके बाद दिन भर दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा नगर के साथ_साथ ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शनि पूजन में आस्था दिखाया।
पश्चात संध्या पूजन एवं आरती के समय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, संरक्षक चितरंजय पटेल के साथ सभी सदस्यों ने सूर्य पुत्र शनिदेव को इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती समर्पित किया तब श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा तथा सैकड़ों भक्तजनों ने महाआरती के साथ शनि देव दर्शन पूजन का लाभ लिया।
उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि नगर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध सरोवर गणेश वन के तट पर नगर के श्रद्धालुओं के द्वारा २७ साल पूर्व स्थापित श्री शनि देव मंदिर नगर एवं आस पास के अंचल में भगवान शनि देव का आराध्य स्थल बना हुआ है जहां परंपरानुसार इस साल भी भगवान शनिदेव की जयंती श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया जिसमें कार्यक्रम संचालक नारायण मौर्य कोंडके, अमित तंबोली, सोनू देवांगन, रिंकू निर्मलकर, पप्पु खर्र आदि के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने शिरकत किया। इन पलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने शनि दरबार में मत्था टेक कर अंचल में अमन चैन की कामना के साथ भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया पश्चात नगर के श्रद्धालुओं के द्वारा आयोजित भंडारा में लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।








