Home चर्चा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर भाजपा सरगुजा जिला प्रशिक्षण वर्ग...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर भाजपा सरगुजा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां तेज

9
0
 सरगुजा संवाददता – विकास अग्रवाल
संकल्प भवन में आयोजित बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक दायित्वों पर हुई विस्तृत चर्चा
प्रेस विज्ञप्ति
अंबिकापुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत भाजपा सरगुजा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर आज संकल्प भवन में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक दायित्वों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण वर्ग रिंग रोड स्थित रिदम गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे एवं संगठन जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा के आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं नगर पालिक निगम अध्यक्ष हरमिंदर सिंह टिन्नी की विशेष उपस्थिति रही।
 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संगठन को वैचारिक एवं कार्यात्मक रूप से मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग आवासीय होगा तथा इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
संगठन जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि भाजपा का संगठन प्रशिक्षण आधारित कार्यसंस्कृति पर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासन, समर्पण एवं संगठनात्मक भावना के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तथा सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया।
बैठक में मनोज कंसारी, शुभांगी बिहाड़े, जितेन्द्र सोनी, अनिल तिवारी, मयंक जायसवाल, संजीव वर्मा, प्रिया सिंह, अभिषेक सिंह देव, अजय सोनी, विपिन पांडेय, दीपक सिंह तोमर, डॉक्टर शिवमंगल सिंह, अभय साहू, अंकित जायसवाल, जातीन परमार, धनंजय मिश्रा, रामप्रवेश पांडेय, अनीश सिंह, सत्यम साहू, रवि विश्वकर्मा, रवजोत रमन , सुधांशु चौबे, रेहान सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here